ePaper

मीना बाजार में भी बनेगी पुलिस चौकी, विधायक व एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

Updated at : 08 May 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
मीना बाजार में भी बनेगी पुलिस चौकी, विधायक व एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

प्रखंड के योगीपुर के बाद अब मीना बाजार मे भी पुलिस चौकी बनाये जायेंगे. गुरुवार को हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, एसडीओ प्रवीण कुमार एवं प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया़

विज्ञापन

हिलसा. प्रखंड के योगीपुर के बाद अब मीना बाजार मे भी पुलिस चौकी बनाये जायेंगे. गुरुवार को हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, एसडीओ प्रवीण कुमार एवं प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया़ मीना बाजार स्थित जर्जर स्थिति में पड़े यात्री शेड को सौंदर्यीकरण कर पुलिस चौकी बनाए जाने की प्रबल संभावना है़ फिलहाल इसके लिए प्रशासनिक कवायद शुरू कर दिया गया है़ विधायक ने कहा कि यहां पर पुलिस चौकी होने से दुकानदारों के साथ साथ आम लोगो को लाभ होगा़ साथ ही अपराधियों में भय व्याप्त होगा़ विदित हो कि जूनियार पंचायत के लोगो ने बैठक कर मीना बाजार में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की जा रही थी़ लोगो का कहना था कि मीना बाजार का दायरा धीरे धीरे बढ़ते जा रहे है़ं कई बड़े प्रतिष्ठान के अलावे छोड़े बड़े दर्जनों दुकानें खुल गयी है़ थाने की दूरी होने के वजह से लोग खुद को असुरक्षित व असहज महसूस करते है़ं होता यह है कि अपराध की घटना के सूचना देने के बाद भी पुलिस को चाहकर भी पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है़ तबतक अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाते है़ हिलसा -एकंगरसराय मुख्य मार्ग में अवस्थित मीना बाजार दो थाने के सीमांकन पर है़. दोनों थाने की दूरी 6 से 7 किलोमीटर की दूरी हो जाती है़ यही कारण है कि आये दिन बेखौप होकर अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाते रहे है़ं आलम यह है कि शाम ढलते ही मीना बाजार में सन्नाटा पसर जाता है. लोगों की मांग पर विचार करते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को एसडीओ प्रवीण कुमार के द्वारा पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुलिस चौकी के लिए संभावित जर्जर यात्री शेड को चिह्नित किया गया है. मौके पर प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन