लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, जख्मी

रहुई थाना क्षेत्र के एसएच-78 पर भंडारी मोड़ के समीप दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है.
बिहारशरीफ. रहुई थाना क्षेत्र के एसएच-78 पर भंडारी मोड़ के समीप दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. जख्मी युवक पैठना गांव निवासी धर्मवीर प्रसाद पुत्र अभिषेक राज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक ने बताया कि वह अलीपुर गांव से रहुई बाजार आ रहा था. इसी बीच भंडारी मोड़ के पास पूर्व से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके बाइक को रुकवा कर लूटपाट और बाइक छीनने लगा. विरोध करने पर उसे गोली मार बाइक लेकर फरार हो गया. अभिषेक कौशल विकास केंद्र रहुई में काम करता है. गोली युवक के दाहिने पैर में लगी है. ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. तीन की संख्या में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










