किशोरी को भगाने वाला प्रेमी पुलिस कस्टडी से फरार

Updated:
विज्ञापन
किशोरी को भगाने वाला प्रेमी पुलिस कस्टडी से फरार

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुए युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब आरोपित युवक कानपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुए युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब आरोपित युवक कानपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. यह घटना पुलिसिया निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है. मामले की पुष्टि करते हुए सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि 21 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से दीपू कुमार नामक युवक एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर फरार हो गया था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सहयोग और दिल्ली पुलिस की मदद से दोनों को राजधानी दिल्ली से बरामद किया. सोहसराय थाना की टीम आरोपित को ट्रेन से बिहारशरीफ ला रही थी, लेकिन रास्ते में कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी चूक हो गयी. स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान दीपू कुमार ने किसी तरह पुलिसकर्मियों की निगरानी से बचते हुए भाग निकलने में सफलता हासिल कर ली. आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद सोहसराय थाना में आरोपित के फरार होने को लेकर एक नई प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने आरोपित की तलाश फिर से शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपित की फरारी में कहीं किसी की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग लड़की को सुरक्षित बिहारशरीफ लाया गया है. शराव के नशे में हो हल्ला मचा रहे तीन नशेड़ी धराये बिंद. बिंद थाने की पुलिस ने फोरलेन चौक पर शराब के नशे में हो-हल्ला मचा रहे तीन नशेड़ी को पकड़ है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी खलसा गांव निवासी मुसाफिर केवट, कुशहर निवासी अवध जमादार व अस्थावां थाना के अंदी गांव निवासी बिहारी बिंद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन