भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल

Updated:
विज्ञापन
भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल- बेहाल कर रखा है, न दिन में सुकून है, न रात में चैन. सुबह होते ही सूर्य की किरणों से निकलती गर्मीं दिन के आठ नौ बजे से ही शरीर के लिए असहनीय होने लगती है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल- बेहाल कर रखा है, न दिन में सुकून है, न रात में चैन. सुबह होते ही सूर्य की किरणों से निकलती गर्मीं दिन के आठ नौ बजे से ही शरीर के लिए असहनीय होने लगती है. दोपहर में सूर्य से आग के गोले की तरह निकलती गर्मीसे लोग बेहद परेशान हो जाते हैं, जो शाम के पांच से छह बजे के बाद ही राहत दे पाता है. रात्रि में धूप से भले ही छुटकारा मिलता हो, लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिलती. इधर, तापमान 41 डिग्री से पार कर गया है. गर्मी के कारण आवश्यक कार्य से ही लोग घर से निकल रहे हैं. सामान्यत: लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं. गर्मी के प्रकोप का असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखने लगा है. जिन मंडियों में पूरे दिन भीड़-भाड़ रहती थी, वहां सुबह-शाम ही लोग नजर आते हैं. शहर के कटरा चौक के साथ ही ग्रामीण इलाकों से खरीदारी के लिए आनेवाले लोग अपने निकटवर्ती बाजार में ही जाना मुनासिब समझ रहे हैं. जिसके कारण शहर-बाजार का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. शादी-विवाह के इस मौसम में कपड़े तथा अन्य सामग्री की दुकानों में गांव के लोगों की भीड़ रहनी चाहिए थी, लेकिन मौसम की मार के कारण भीड़ नहीं देखी जा रही है. दुकानदारों ने बताया कि शादी-विवाह को देखते हुए कई तरह के कपड़े मंगाए थे. लेकिन, खरीदारों की संख्या काफी कम हो गई है. कारोबार के लिहाज से यह बेहतर समय था, लेकिन प्रचंड गर्मी से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन