राजगीर श्रावणी मेला: रैन-बसेरा में ठहरे कुशीनगर के कांवरिया की अचानक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के श्रावणी मेला परिसर में एक कांवरिया की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले अंतर्गत प्रसिद्ध तीर्थस्थल राजगीर के श्रावणी मेला परिक्षेत्र में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई. यूथ हॉस्टल परिसर में बनाए गए यात्री आश्रय (रैन-बसेरा) पंडाल में ठहरे उत्तर प्रदेश के एक कांवरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई. घटना के बाद मेला क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

देवघर में जलाभिषेक कर पहुंचे थे राजगीर

मृतक कांवरिया की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पतहेरवां थाना क्षेत्र के चंदरौटा-जवाहर भैंसाहा गांव निवासी जगन्नाथ ठाकुर के 44 वर्षीय पुत्र रमेश ठाकुर के रूप में की गई है.

परिजनों व साथी श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर बाबा धाम (देवघर) से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद राजगीर में चल रहे श्रावणी मेले में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे. वह यूथ हॉस्टल परिसर स्थित यात्री विश्राम पंडाल में ठहरे हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज का मौका मिलने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा तैयार किया और अंतपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आवश्यक कानूनी जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता चल सकेगा. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को कुशीनगर भेज दी गई है.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
रामविलास प्रसाद

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन