ePaper

राजगीर का महाराज जरासंध अखाड़ा संरक्षित स्मारक होगा घोषित : दिलीप

Updated at : 07 Dec 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर का महाराज जरासंध अखाड़ा संरक्षित स्मारक होगा घोषित : दिलीप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि नालंदा के राजगीर स्थित महाराज जरासंध अखाड़ा को संरक्षित स्मारक घोषित किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि नालंदा के राजगीर स्थित महाराज जरासंध अखाड़ा को संरक्षित स्मारक घोषित किया जायेगा. साथ ही इसके भारतीय ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए अखाड़ा स्थल का जीर्णोद्धार भी सुनिश्चित कराया जायेगा. वे शनिवार को राजधानी के मिलर स्कूल मैदान पर आयोजित मगध सम्राट जरासंध जन्मोत्सव सह चंद्रवंशी स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे. डॉ जायसवाल ने कहा कि सम्राट जरासंध न केवल महान योद्धा और राजा थे, बल्कि वह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान के प्रतीक थे. उनकी नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा स्थापित मगध साम्राज्य भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय है. रैली को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद ने 15 साल के राज में अति पिछड़ों और दलितों को आरक्षण नहीं दिया, लेकिन इन समुदायों का वोट लेकर राज किया और भ्रष्टाचार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछड़ा-अतिपिछडा वर्ग को उचित सम्मान और सत्ता में भागीदारी दी. उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज और अतिपिछड़ों को सम्मान देना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है. श्री चौधरी ने कहा कि आजकल जो लोग आरक्षण -आरक्षण रट कर सामाजिक न्याय के मसीहा बनना चाहते हैं, उन लोगों ने 2001 में आरक्षण दिए बिना जिला परिषद का चुनाव कराये थे. 15 साल सत्ता में रहने वाली लालू-राबड़ी सरकार ने किसी को आरक्षण नहीं दिया. रैली को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, पूर्व सांसद सुशील सिंह, विधायक संजीव चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन