छबिलापुर में हाइवा ने युवक को कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन
छबिलापुर में हाइवा ने युवक को कुचला, मौत

छबिलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में लेकर घसीटते हुए बहुत दूर तक ले गयी.

विज्ञापन

राजगीर. छबिलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में लेकर घसीटते हुए बहुत दूर तक ले गयी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बरनौसा गांव निवासी मिथिलेश रविदास के पुत्र आदित्य कुमार ( 18 वर्ष) के रूप में की गयी है. यह दर्दनाक सड़क हादसा छबिलापुर थाना क्षेत्र के छबिलापुर बाजार स्टेट हाइवे 71 पर पुरानी थाने के पास सोमवार को हुई है. युवक अपने ननिहाल खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव से अपना घर बरनौसा लौट रहा था. उसी दौरान बस से उतरने के बाद सड़क पर करने के दौरान यह घटना घटी. पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गये. युवक की दर्दनाक मौत से गुस्साए लोगों ने पहले ट्रक में तोड़फोड़ की और फिर मौके पर पहुंची पुलिस की चार गाड़ियों को निशाना बना डाला. लोगों ने छबीलापुर थाना की दो पुलिस जीप के शीशे तोड़ दिया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने सड़क पर जाम लगा यातायात ठप कर दिया. लोगों ने दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. अधिकारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया है. इधर मृतक आदित्य कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. इस हादसे के बाद माहौल गरम है. स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती और ट्रकों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है. छबिलापुर थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक और चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन