पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

एनएमओपीएस ( पुरानी पेंशन बहाली प्रतिबद्ध संगठन ) की बिहार इकाई द्वारा एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का लगातार विरोध किया जा रहा है.
बिहारशरीफ. एनएमओपीएस ( पुरानी पेंशन बहाली प्रतिबद्ध संगठन ) की बिहार इकाई द्वारा एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का लगातार विरोध किया जा रहा है. पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में बुधवार 5 मार्च से ही क्रमिक अनशन की शुरुआत की गयी है जो 7 मार्च को समाप्त होंगी. इस दौरान एनएमओपीएस बिहार के सभी जिलों के प्रतिनिधि तथा अन्य संगठन के प्रतिनिधियों ने क्रमिक अनशन में भाग लिया. पहले दिन के अनशन में प्रदेश अध्यक्ष वरुण पाण्डेय, प्रदेश महासचिव शशि भूषण, प्रदेश सचिव ( महिला प्रकोष्ठ ) कविता प्रवीण, प्रदेश संरक्षक प्रेमचंद आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










