हरनौत बाजार एवं आसपास खुले में लगे ट्रांसफर्मर, लोगों की शिकायत पर घेराबंदी का कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन
फोटो बिजली पोल को की गई घेराबंटी | Prabhat Khabar Network

बिजली पोल की हो रही घेराबंदी | Prabhat Khabar Network

हरनौत बाजार और ग्रामीण इलाकों में खुले ट्रांसफर्मरों से बढ़ते खतरे को देखते हुए बिजली विभाग ने सुरक्षा के लिए घेराबंदी और जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

हरनौत बाजार सहित प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में अधिकांश ट्रांसफर्मर खुले में लगे होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. बाजार क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में लगे कई ट्रांसफर्मर बिना जाली और बैरिकेडिंग के हैं तथा जमीन से काफी नजदीक हैं. कल्याण बिगहा रोड मोड़, डाकबंगला भवन, आदर्श नगर मोड़, चंडी मोड़ रोड, प्रखंड मुख्यालय गेट, श्रीचंदपुर, नियामतपुर, स्टेशन रोड, डिहरीगढ़, चेरन, बस्ती, गोगीपर, पोरई, गोनावां मोड़, सबनहुआडीह आदि स्थानों पर ट्रांसफर्मरों के बगल में फुटपाथी दुकानें लगती हैं और प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है. यह ट्रांसफर्मर दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की संपत्ति है. यह खुले ट्रांसफर्मर बच्चों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं.

इस संबंध में हरनौत बिजली आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता (जेई) मनीष कुमार ने बताया कि खुले में लगे ऐसे सभी ट्रांसफर्मरों को चिन्हित कर लिया गया है. इनके चारों ओर घेराबंदी एवं जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी ट्रांसफर्मरों को सुरक्षित किया जाएगा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. बिजली विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रांसफर्मरों के पास दुकान न लगाएं और बच्चों को इसके आसपास न खेलने दें.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन