नालंदा: हिलसा के पश्चिमी बाईपास पर होटल में बदमाशों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, चाय पी रहा युवक जख्मी, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान | Prabhat Khabar Network

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा में एक होटल में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस घटना में चाय पी रहा एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पटना रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले के हिलसा शहर स्थित पश्चिमी बाईपास के पास रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक होटल में स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में होटल में बैठकर चाय पी रहा एक ग्राहक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली युवक के बाएं पैर में लगी है. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

स्कूटी पर सवार होकर आए थे तीन बदमाश

घायल युवक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के समय होटल में लोग बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से होटल में भगदड़ मच गई। इसी बीच वहां बैठे विकास कुमार के बाएं पैर में एक गोली लग गई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े.

हथियार लहराते हुए फरार हुए अपराधी, जख्मी पटना रेफर

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश खुलेआम हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल विकास को तुरंत हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया.

मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पश्चिमी बाईपास स्थित होटल में गोलीबारी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल गोलीबारी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहारशरीफ के चौक बाजार में शुरू हुआ 24 घंटे का हरिनाम महायज्ञ, भक्तिमय धुनों पर झूमे श्रद्धालु, सोमवार को होगा विशाल भंडारा


विज्ञापन
संतोष कुमार पार्थ

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन