बिहारशरीफ के चौक बाजार में शुरू हुआ 24 घंटे का हरिनाम महायज्ञ, भक्तिमय धुनों पर झूमे श्रद्धालु, सोमवार को होगा विशाल भंडारा

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ के चौक बाजार में 24 घंटे का हरिनाम महायज्ञ शुरू हुआ. भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु शामिल हुए, सोमवार को भंडारे के साथ होगा समापन.

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित चौक बाजार में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच 24 घंटे का अखंड हरिनाम महायज्ञ शुरू हो गया है. अनिल रस्तोगी ज्वेलर्स के सभागार में परम पूज्य गुरुदेव एवं राधारानी की विशेष कृपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में रविवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. लगातार हो रहे हरिनाम संकीर्तन, मधुर भजनों और मंत्रोच्चारण से पूरा चौक बाजार क्षेत्र भक्ति के रंगों में सराबोर हो गया है.

हरिनाम संकीर्तन आध्यात्मिक शांति का सशक्त माध्यम: गुरु महाराज

धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर गुरु महाराज श्री श्री मधुसूदन जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिनाम संकीर्तन मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक शांति और मानसिक ऊर्जा प्रदान करने का सबसे सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन लोगों को ईश्वर के नाम स्मरण और भक्ति मार्ग से जोड़ते हैं. गुरु महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से निष्काम भाव और पूर्ण श्रद्धा के साथ महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया.

सोमवार दोपहर परिक्रमा के बाद होगा महायज्ञ का समापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक अमित रस्तोगी ने बताया कि 24 घंटे का यह अखंड हरिनाम संकीर्तन निर्विघ्न रूप से जारी है. सोमवार की सुबह सामूहिक परिक्रमा के साथ महायज्ञ का औपचारिक समापन किया जाएगा. इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से भव्य भजन संध्या एवं 'हरिबोल' कार्यक्रम का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में रस्तोगी समाज के साथ-साथ शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं.

महाप्रसाद भंडारे का आयोजन, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

सह-आयोजक श्रवण रस्तोगी ने बताया कि महायज्ञ के समापन के बाद सोमवार दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है. उन्होंने सभी शहरवासियों एवं आसपास के ग्रामीणों से सपरिवार पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है. इस महायज्ञ को सफल बनाने में अंकित रस्तोगी, गोविंद रस्तोगी, अंशु रस्तोगी, उर्वशी रस्तोगी, रितु रस्तोगी, संजीव रस्तोगी समेत रस्तोगी समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं की सराहनीय भूमिका बनी हुई है.

Also Read: नालंदा के हिलसा में 12 अगस्त को 551 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी होंगे शामिल


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन