ePaper

बच्ची के साथ दो लड़के ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Updated at : 01 Dec 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बच्ची के साथ दो लड़के ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

तेल्हाड़ा बाजार स्थित एक गांव में शनिवार की शाम एक नाबालिग बच्ची के साथ दो लड़के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

एकंगरसराय. तेल्हाड़ा बाजार स्थित एक गांव में शनिवार की शाम एक नाबालिग बच्ची के साथ दो लड़के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पौने नौ बजे सूचना मिली कि तेल्हाड़ा बाजार में एक नाबालिग बच्ची के साथ दो लड़के द्वारा दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर घटना की विस्तृत रूप से जानकारी ली गई. और पीड़िता बच्ची को गंभीर स्थिति में एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीर भेज दिया है.पीड़िता की फर्द व्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. जिसमें दो लड़के को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को बहादुरपुर थाना पटना से शनिवार की रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे रविवार को किशोर न्याय परिसर बिहार शरीफ भेज दिया गया है. जबकि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. पीड़िता अपने परिजनों के साथ रहती थी. बच्ची को अकेली देखकर दो मनचलों लड़के ने घर में घुसकर घटना का अंजाम दिया. घटना का अंजाम देकर दोनों लड़के फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन