लॉटरी और फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी, एक धराया

Updated:
विज्ञापन
लॉटरी और फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी, एक धराया

फेसबुक पर ‘पंजाब स्टेट लॉटरी’ और ‘बजाज फाइनेंस कंपनी’ के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे एक साईबर अपराधी को मानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. फेसबुक पर ‘पंजाब स्टेट लॉटरी’ और ‘बजाज फाइनेंस कंपनी’ के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे एक साईबर अपराधी को मानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई शुक्रवार को ग्राम गोनवांपर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनवांपर गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र अजय कुमार (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई. उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पूछताछ के दौरान अजय ने स्वीकार किया कि वह फेसबुक पर विज्ञापन डालकर लोगों को पंजाब स्टेट लॉटरी और बजाज फाइनेंस के नाम से ठगी करता था. बरामद मोबाइल फोन की जांच में कई राज्यों से जुड़े ठगी के मामले सामने आए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अजय कुमार का ठगी का जाल स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ था. मानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि साईबर ठगी के खिलाफ लगातार आसूचना संकलन कर छापेमारी की जा रही है. इस गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, पुअनि ऋषिकेश कुमार, परि पुअनि विवेक कुमार, सअनि वकील सिंह, आसीत कुमार, पीटीसी सोनू कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन