ePaper

ऑर्केस्ट्रा से यूपी की चार लड़कियों को कराया मुक्त

Updated at : 05 May 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
ऑर्केस्ट्रा से यूपी की चार लड़कियों को कराया मुक्त

ऑर्केस्ट्रा की चकाचौंध के पीछे छिपे काले सच का पर्दाफाश करते हुए नालंदा पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में छापेमारी कर मानव तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. ऑर्केस्ट्रा की चकाचौंध के पीछे छिपे काले सच का पर्दाफाश करते हुए नालंदा पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में छापेमारी कर मानव तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया है. ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा था. इस कार्रवाई में चार लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जिनमें दो नाबालिग हैं. सभी लड़कियां उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि एसपी भारत सोनी के निर्देश पर रविवार की देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला बाल संरक्षण इकाई, बचपन बचाओ आंदोलन और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. छापेमारी बैंक कॉलोनी स्थित गोपाल यादव के मकान में की गई, जहां किराए पर रह रहे ऑर्केस्ट्रा संचालक लालटुस कुमार, उसकी पत्नी और एक अन्य आरोपी इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान एक कमरे से चार लड़कियों को मुक्त कराया गया. पीड़िताओं ने रोते हुए बताया कि उन्हें पहले सूत काटने का काम दिलाने के नाम पर हर दिन चार से पांच हजार रुपये कमाई का लालच देकर यहां लाया गया था. लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें जबरन ऑर्केस्ट्रा में नचवाया जाने लगा. संचालक दंपती द्वारा धमकी देकर उन्हें शोषण का शिकार बनाया गया. पुलिस ने मकान मालिक गोपाल यादव के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सुमंत कुमार, महिला थाना अध्यक्ष कुमारी उषा सिन्हा, दारोगा निशा भारती, रंजन पाठक, संतोष दुबे, अनुपम कुमारी, मंटू कुमार और उज्जवल कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन