किसानों को मिलेगी योजनाओं व आधुनिक खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
किसानों को मिलेगी योजनाओं व आधुनिक खेती की जानकारी

कृषि ज्ञान वाहन जिले के हरेक पंचायतों में पहुंचेगी और वहां के किसानों को आधुनिक खेती एवं कृषि विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. कृषि ज्ञान वाहन जिले के हरेक पंचायतों में पहुंचेगी और वहां के किसानों को आधुनिक खेती एवं कृषि विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगी. बुधवार को इस ज्ञान वाहन को यहां से डीएओ डॉ. नितेश कुमार एवं संयुक्त निदेशक शष्य राकेश रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर डीएओ डॉ. कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में किसानों को मक्का, मोटे अनाज, दलहन, तेलहन, सब्जियों एवं फलों आदि की आधुनिक खेती की जानकारी देने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से इस कृषि ज्ञान वाहन को रवाना किया गया है. तत्पश्चात, जिला कृषि कार्यालय सभागार में जिला स्तर पर कृषि विभाग अंतर्गत कार्यरत सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. उक्त बैठक में जिले में आच्छादन, बीज वितरण एवं किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्धता के लिये निदेशित किया गया. इस कार्यक्रम में उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, अभिमन्यु कुमार, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण संतोष कुमार, कुन्दन किशोर आर्य, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बिहारशरीफ, मुकेश कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, राजगीर एवं चन्द्र आलोक कुमार व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, हिलसा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन