घोसी गांव में नदी में डूबने से किसान की हुई मौत

सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के कावा पंचायत के बड़ी घोसी गांव के नदी में डूबने से किसान की मौत हो गयी .
हिलसा . सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के कावा पंचायत के बड़ी घोसी गांव के नदी में डूबने से किसान की मौत हो गयी . मृतक किसान की पहचान बडी घोसी गांव निवासी वीरजी बिहारी लाल के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा के थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बड़ी घोसी गांव में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह ने बताया कि प्रवीण कुमार धान की रोपाई के लिए खेत में गए थे. इसी क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नदी भरे पानी में गिर गए. इसके बाद गहरे पानी में वे डूबने लगे. हालांकि इस बीच आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




