जन शिकायतों का करें त्वरित निबटारा

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :04 May 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जन शिकायतों का करें त्वरित निबटारा

जिला मुख्यालय में सोमवार को उप विकास आयुक्त शुभम कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला मुख्यालय में सोमवार को उप विकास आयुक्त शुभम कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सबका सम्मान, जीवन आसान लक्ष्य के तहत हर सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में सेवा संवाद एवं समाधान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को आम लोगों से सम्मानपूर्वक मिलकर उनकी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो सके. इसके लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कार्यालय समय में वे अपने कक्ष में उपस्थित रहें, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और जनहित कार्यों में तेजी उप विकास आयुक्त ने खनन, पीडीएस, आरटीपीएस, भूमि विवाद, निबंधन कार्यालय और बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पेंशन, अनुदान और प्राथमिकी जैसे जनहित कार्यों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया. लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए कार्ययोजना बनाकर नियमित समीक्षा करने को कहा गया. बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत 6 वर्ष के 16,460 बच्चों के नामांकन पर शिक्षा विभाग और आईसीडीएस की सराहना की गई। सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और मुफ्त पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य जांच, विशेषकर आंखों की जांच और निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग को अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन और एक्स-रे मशीनों को हमेशा क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए. आपदा प्रबंधन, बिजली और कृषि सुरक्षा पर निर्देश गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निशमन दस्ते को अलर्ट मोड में रखने, खेतों में अगलगी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बिजली विभाग को शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के उपाय करने को कहा गया. साथ ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत सोलर सिस्टम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी, मलमास मेला 2026 की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, लंबित मामलों के निष्पादन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर लाभ देने जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन