ePaper

जिलाधिकारी ने 28 मामलों की सुनवाई, कई समस्याओं का किया गया निष्पादन

Updated at : 08 May 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने 28 मामलों की सुनवाई, कई समस्याओं का किया गया निष्पादन

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को 28 मामलों की सुनवाई की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को 28 मामलों की सुनवाई की गई. इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिये संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये. परिवादी नवल किशोर प्रसाद सिंह द्वारा दर्ज शिकायत निजी रैयती जमीन पर निर्माणाधीन मकान के बीच से बिजली पोल एवं तार खींचने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी द्वारा समस्या का निष्पादन किया गया. परिवादी अनिल प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को निष्पादन किया गया. परिवादी संदीप कुमार द्वारा दर्ज शिकायत विद्युत मामले में कांड संख्या 16/22 से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन के लिये तत्कालीन जेइ पर कार्रवाई करते हुए प्रपत्र (क) गठित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. परिवादी अमिय कुमार द्वारा दर्ज शिकायत विद्युत विपत्र सुधार से संबंधित समस्या का निष्पादन किया गया. परिवादी राहुल कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि को अग्रसारित किया गया. परिवादी सुधीर कुमार द्वारा दर्ज शिकायत गैर कानूनी तरीके से जमाबंदी कायम करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन के लिये भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को जांच करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. परिवादी सुधीर कुमार द्वारा दर्ज शिकायत गैर कानूनी तरीके से जमाबंदी कायम करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, हिलसा द्वारा बगैर जांच किए रिपोर्ट देने पर शो- कोज करते हुए सुनवाई कि तिथि को अग्रसारित किया गया. परिवादी शत्रुघन कुमार द्वारा दर्ज शिकायत ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर को जांच करने का निर्देश दिया गया. परिवाद द्वारा दर्ज शिकायत ट्रांसफार्मर चालू करवाने एवं कनेक्शन से संबंधित समस्या को निष्पादन के लिये अंचल अधिकारी हिलसा द्वारा जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया. परिवादी प्रशांत कुमार सिंह द्वारा दर्ज शिकायत योजना का बकाया राशि भुगतान करने से संबंधित समस्या को निष्पादित किया गया.परिवादी सीरिन सिराज द्वारा दर्ज शिकायत ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित समस्या को निष्पादित किया गया. इसी प्रकार कई अन्य समस्या का भी निष्पादन किया गया. इस दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन