डाटा इंट्री ऑपरेटर का 17 जुलाई से हड़ताल

Updated:
विज्ञापन
डाटा इंट्री ऑपरेटर का 17 जुलाई से हड़ताल

जिले के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर शुक्रवार, 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर शुक्रवार, 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इससे जिलेभर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आरटीपीएस, अंचल कार्यालय, भूमि निबंधन सहित कई आवश्यक सेवाएं बाधित होने की आशंका है. इस हड़ताल को लेकर डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ ने पहले ही प्रशासन और सरकार को पत्र भेजकर चेतावनी दी थी कि यदि 15 जुलाई तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो 17 जुलाई से वे कामकाज ठप कर देंगे. ऑपरेटरों की आठ सूत्री मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिसे लेकर वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. मंगलवार देर शाम सभी विभागों में कार्यरत ऑपरेटरों की एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें सभी ने एकजुट होकर हड़ताल पर जाने का संकल्प दोहराया. हड़ताल के दौरान राज्यस्तरीय संगठन के नेतृत्व में पटना में नियमित धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों के चयनित डाटा इंट्री ऑपरेटर बारी-बारी से पटना पहुंचेंगे और प्रदर्शन में भाग लेंगे. संघ का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ वेतन या नियुक्ति को लेकर नहीं, बल्कि सम्मानजनक कामकाज और स्थायित्व के लिए है. सभी ऑपरेटर इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए आर्थिक, शारीरिक और राजनीतिक रूप से एकजुट हैं. यह हड़ताल गोप गुट के आह्वान पर की जा रही है, जिसे अप्रत्यक्ष रूप से संविदा कर्मियों के विभिन्न संघों और संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है. जिले में हजारों लोग प्रतिदिन सरकारी सेवाओं के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटरों पर निर्भर हैं. ऐसे में हड़ताल लंबी चली, तो आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन