ePaper

भारतीय सेना के शौर्य के प्रति आभार जताने को कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा

Updated at : 10 May 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना के शौर्य के प्रति आभार जताने को कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आजाद हिंद आश्रम से जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेनाओं के शौर्य के प्रति आभार जताने का काम किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आजाद हिंद आश्रम से जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेनाओं के शौर्य के प्रति आभार जताने का काम किया. देशभक्ति भरे नारों का जयघोष करते हुए यात्रा की. सेना के आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकाने को नेस्तनाबूद करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके शान में गगनभेदी नारे लगाये. जय हिंद यात्रा के नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह यात्रा हमारे देश की संप्रभुता की बुनियाद को मजबूत करेगी. जिसे कायरों और पड़ोसी कुछ देश ने हल्के में ले लिया था. भारत की शक्ति यहां की गंगा–जमुनी तहजीब से निकलती हैं. जिसे कुछ लोग कमजोर करने में लगे हैं. हमारी बुनियाद की मजबूती के लिए गांधी, नेहरू, पटेल, भगत सिंह, आंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, लाल–बाल-पाल, मौलाना आजाद, सरोजनी नायडू जैसे हजारों विभूतियों ने त्याग और कुर्बानी दिया है. जिसे संजोजना हम भारतीय नागरिकों का धर्म है. उन्होंने छात्र–नौजवानों से अपील किया है कि देश की रक्षा और एकता के लिए मिलकर रहना होगा. सांप्रदायिक विचार वालों से दूरी बनाये रखने होंगे. उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिला का एक–एक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता यहां के वंचितों, शोषितों, अतिपिछड़ों–पिछड़ों और दलित-महादलितों के लिए खड़ी रहेगी. अब की कांग्रेस पार्टी जिला की जनता की मुख्य शक्ति बनकर उभरेगी. ताकि देश हितों की रक्षा को बढ़ाया जाये. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को असली भारतमाता का रूप बताया. जिला उपाध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि इस वक्त हमें एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है. ताकि पाकिस्तान को सबक मिले. महिला नेत्री शोभा देवी ने कहा कि देश के लिए लड़ रही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मेरी जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. मैं इन दोनों से कहूंगी कि ऐसे ही वीरता से लड़ाई जारी रखें. इस अवसर पर शेखोपुरसराय प्रखंड अध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह उर्फ भैया जी, श्रवण सिंह, ललन सिंह, लखन महतो, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिंघम जी, जितेंद्र धारी के अलावा दर्जनों नेताओं ने पाकिस्तान–आतंकवादी मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद आदि नारों के साथ तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन