भाजपा के जिला अध्यक्ष घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के जिला अध्यक्ष घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

भाजपा नालंदा जिला के अध्यक्ष राजेश कुमार को घोषित किए जाने पर हिलसा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अभिनंदन समारोह मनाया

विज्ञापन

हिलसा़ मंगलवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय हिलसा में नगर मंडल के अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी के अध्यक्षता में भाजपा नालंदा जिला के अध्यक्ष राजेश कुमार को घोषित किए जाने पर हिलसा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अभिनंदन समारोह मनाया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. कार्यक्रम का संचालन अभिनव कौशल जायसवाल ने किया. इस अवसर पर नालंदा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा नव घोषित अध्यक्ष राजेश कुमार के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं उनके कार्य शैली और कार्य कुशलता को जानता हूं. जब गिरियक मंडल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो कार्य किया है. एक उदाहरण है नालंदा के कार्यकर्ताओं को बहुत ही अपेक्षा है कि उनके कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला का विकास कार्य संगठन के दृष्टिकोण से और मजबूत होगा. ताकि नालंदा जिला बिहार में सबसे मजबूत गढ़ बनेगा़ इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी ने बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उनके कार्य कुशलता से पूरे जिले के कार्यकर्ता प्रेरणा प्राप्त करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे. इस मौके पर योगेंद्र कुमार मंडल, सुरेश प्रसाद सिंह, लक्ष्मण कुमार, विकास कुमार, उदित नारायण, नंदलाल साहू, रजनीश रंजन, सुरेश प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, साहिल पटेल, भारत कुमार साहू, स्तुति कुमारी, शिवानी गुप्ता, राहुल कुमार, सोनू कुमार, बंटी आर्यन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. जिलाअध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाईयों का तांता सरमेरा (नालंदा). भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रदेश के लंबित पड़े पद पर कुल छह जिलों के जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया है. इस कड़ी में उन्होंने नालंदा जिला के भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार को मनोनीत किया है. इनके मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए मनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई दी है. बधाई देने वालों में भाजपा नेता आनंद शंकर उर्फ चिक्कू, शिवशंकर दास, धीरज कुमार सुमन, वाल्मीकि मांझी, संजय सिंह, मुन्ना धारी, गौरव कुमार एवं श्याम किशोर सिंह अन्य लोग शामिल हैं. बधाई दे रहे भाजपाइयों ने बताया कि युवा एवं तेज तर्रार नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई दिशा एवं नई गति मिलेगी जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कारगर साबित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन