ePaper

बरबीघा के दो अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की अनुशंसा

Updated at : 21 Mar 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बरबीघा के दो अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की अनुशंसा

लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अपराधियों के विरुद्ध बरबीघा थाना अध्यक्ष ने सीसीए लगाने की अनुशंसा की है.

विज्ञापन

बरबीघा. लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अपराधियों के विरुद्ध बरबीघा थाना अध्यक्ष ने सीसीए लगाने की अनुशंसा की है. इस संबंध में बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि बरबीघा नगर क्षेत्र के नारायणपुर नर्सरी मोहल्ला निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार उर्फ चांदी यादव और विनय यादव के पुत्र धनंजय यादव उर्फ गामा के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों के ऊपर बहुत सारे संगीन मामले अकेले बरबीघा थाना में ही दर्ज हैं. दोनों लगातार क्षेत्र में छिटपुट अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देते रहते हैं. अनुशंसा पत्र में आरोपी धनंजय यादव और चांदी यादव के ऊपर अवैध शराब के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने और लोगों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है. थाना अध्यक्ष ने अपने वरीय पदाधिकारी को लिखित रूप से बताया कि दोनों अपराधियो के कारण क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहता है. चांदी यादव के विरुद्ध बरबीघा थाना में सात जबकि धनंजय यादव के विरुद्ध कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं. दोनों के ऊपर कई मामलों में 307 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें से चांदी यादव के ऊपर पूर्व बरबीघा थाना अध्यक्ष विनोद झा के साथ हाथापाई करने का भी आरोप है. शराब को लेकर छापेमारी करने गए थानाध्यक्ष के साथ हुई हाथापाई की के दौरान अध्यक्ष की एक उंगली टूट गई थी.दरअसल लोक शांति एवं लोक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य में बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 लागू है.इस अधिनियम के तहत असामाजिक तत्वों पर कठोर नियंत्रण रखने के लिए प्रभावी प्रावधान किए गए हैं.डीएम अपने-अपने जिलों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध इस अधिनियम की धारा 3 एवं राज्य सरकार द्वारा समय समय पर दी जाने वाली शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिनियम की धारा 12 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन