तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

नगरनौसा थाना क्षेत्र के गुरुवार देर रात उस्मानपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नगरनौसा थाना क्षेत्र के गुरुवार देर रात उस्मानपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक करायपरसुराय प्रखंड के सूरजनचक गांव निवासी चंदन कुमार था. परिजनों ने बताया कि चंदन अपने साढ़ू के भाई की शादी में पत्नी और बच्चों को छोड़ने गया था. वापस लौटते समय सड़क पर अचानक एक फोर व्हीलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. चंदन कुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. असमय हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. बारात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत अस्थावां. सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ बरबीघा मुख्य मार्ग पर अली नगर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह घटी. मृतक की पहचान धमौल थाना क्षेत्र के जमहरिया गांव निवासी नंदकिशोर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र शत्रुधन पासवान के रूप में की गयी है. घटना के बारे मे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार शत्रुधन पासवान बिहार शरीफ से बरबीघा की ओर जा रहा था, लेकिन इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बारात वाहन ने उसके बाइक में जबर्दस्त ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी के इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कहा कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन