बिंद प्रखंड कार्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान पर मंथन, अधिकारियों ने स्क्रीनिंग और जागरूकता पर दिया जोर

रथ को हरी झंडी दिखाती प्रमुख
Bihar Sharif News : नालंदा के बिंद प्रखंड कार्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई. अधिकारियों ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी. 4 से 11 जुलाई तक विभिन्न पंचायतों में स्क्रीनिंग अभियान चलाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाएगी.
नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : बिंद प्रखंड कार्यालय परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता व वरीय पदाधिकारी आलोकचन्द्र चौधरी ने की. इस बैठक में बीडीओ जफरुद्दीन ने भाग लिया. जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमाकांत प्रसाद, कृषि पदाधिकारी स्वेता कुमारी, सीडीपीओ सुधा कुमारी, बीसीओ मुकेश कुमार, बीपीएम नीरज कुमार व अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.
टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य, हर मरीज की समय पर पहचान
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है. समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए मुफ्त जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही मरीजों को पोषण सहायता योजना के तहत आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है. बैठक में यह भी बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को टीबी मुक्त बनाना है.
टीबी उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर पर शुरू होगा स्क्रीनिंग अभियान
इसके लिए आम लोगों में जागरूकता फैलाना व संदिग्ध मरीजों की शीघ्र पहचान करना बेहद जरूरी है. बैठक में लोगों को बीडीओ ने बताया प्रथय चरण में 4 जुलाई को ताजनीपुर पंचायत के उत्क्र० उच्च विद्यालय ताजनीपुर में, 6 जुलाई को बिंद पंचायत के मध्य विद्यालय बिंद में, 7 जुलाई को जहाना पंचायत के मध्य विद्यालय जहाना में, 8 जुलाई को कथराही पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में कथराही में, 9 जुलाई को उतरथु पंचायत के मध्य विद्यालय उतरथु में, 10 जुलाई को जमसारी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला बरहोग में और 11 जुलाई को लोदीपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालयन ननौर में लोगों का स्क्रीनिंग की जाएगी और लक्षण पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आगे के जाँच के लिए भेजा जाएगा.
झंडा दिखाकर टीबी मुक्त भारत अभियान की टीम को किया रवाना
इस बैठक के बाद प्रमुख टुनो देवी ने झंडा दिखाकर टीबी मुक्त भारत अभियान के वाहन को क्षेत्र में रवाना की. इस दौरान पर्यवेक्षका संगीता कुमारी, रविकांत गुप्ता, मुखिया उमेश राउत, नर्मदेश्वर प्रसाद, प्रतिमा कुमारी, कुमारी वंदना सिन्हा, ललित महतो सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










