न्यू क्रिमिनल लॉ पर बोधगया में 4-5 जुलाई को अहम बैठक, बिहार ज्यूडिशियल एकेडमी और बिपार्ड की देखरेख में बड़ा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते एसपी

Gaya Ji News : बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में न्यू क्रिमिनल लॉ पर दो दिवसीय स्टेट लेवल कांफ्रेंस का आयोजन 4-5 जुलाई को किया जा रहा है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के जज, सभी जिलों के एसपी और करीब 250 न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

गया जी से रोशन की रिपोर्ट
Gaya Ji News : न्यू क्रिमिनल लॉ को लेकर बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय स्टेट लेवल कांफ्रेंस का आयोजन चार व पांच जुलाई को प्रस्तावित है. यह आयोजन बिहार ज्यूडिशियल एकेडमी व बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की देखरेख में किया जा रहा है. इस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के वरीय जज सहित सूबे के जिलों के पुलिस अधीक्षक, सभी जिला व सत्र न्यायाधीश सहित करीब 250 जज और न्यायिक कार्य से जुड़े वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

चार जुलाई को इस कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. दो दिवसीय कांफ्रेंस को सफल बनाने को लेकर पटना हाईकोर्ट से वरीय न्यायिक पदाधिकारी गया जी शहर पहुंच गये हैं और प्रशासनिक महकमे के वरीय अधिकारियों के साथ कांफ्रेंस को सफल बनाने से संबंधित अबतक की गयी तैयारियों से जुड़ी एक-एक बिंदुओं पर विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है.

विशेष विमान से गया जी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

जानकारी के अनुसार, न्यायिक पदाधिकारियों के लिए आयोजित कांफ्रेंस का उद्घाटन समारोह में पटना से सीएम सम्राट चौधरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आयेंगे. एयरपोर्ट पर मंत्री सहित मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ शफीना एएन, आइजी विकास वैभव, डीएम शशांक शुभंकर व एसएसपी सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. संभावना है कि इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों सहित अन्य वरीय कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन स्वीकार करेंगे. जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री करीब दो घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी

1500 जवानों के साथ बोधगया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस कांफ्रेंस को लेकर गया जी शहर स्थित बिपार्ड से बोधगया तक सुरक्षा व ट्रैफिक के कड़े प्रबंध को लेकर करीब 1500 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गयी है. दर्जनों स्थानों पर पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है. शुक्रवार को डीएम व एसएसपी का संयुक्त आदेश भी जारी कर दिया है.

बोधगया में जज और एसपी के ठहरने की विशेष व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, इस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये गये सूबे के सभी पुलिस अधीक्षक, सभी जज व न्यायिक कार्यों से जुड़े वरीय अधिकारी शुक्रवार की देर शाम तक गया जी शहर आ जायेंगे. उनके रहने को लेकर बिपार्ड व बोधगया में किया गया है.

गया जी में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे निगरानी जारी

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि न्यू क्रिमिनल लॉ को लेकर बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय स्टेट लेवल कांफ्रेंस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. करीब 1500 पुलिसबलों की तैनाती की गयी है. 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है.

Also Read : पंचायत चुनाव से पहले डोभी में राजनीतिक हलचल बढ़ी, आरक्षण रोस्टर 2026 को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चा तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन