गया जंक्शन पर नये फुट ओवरब्रिज की तैयारी तेज, हाजीपुर भेजा गया डिजाइन

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन पर पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने का काम

गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. पुराने एफओबी को हटाकर अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया ढांचा तैयार करने की तैयारी है.

विज्ञापन

Gaya Junction New FOB : गया जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को हटाने के बाद अब नये फुट ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेगा ब्लॉक लेकर पुराने फुट ओवरब्रिज को पूरी तरह हटा दिया गया है. इसके बाद स्टेशन पर नये एफओबी के निर्माण की दिशा में रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है.

इस संबंध में कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नये फुट ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार कर स्वीकृति के लिए पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, हाजीपुर भेजा गया है.

नये फुट ओवरब्रिज को जल्द उपलब्ध कराने पर जोर

अब मुख्यालय से डिजाइन को स्वीकृति मिलने का इंतजार है. डिजाइन स्वीकृत होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जायेंगी. रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को जल्द से जल्द नये फुट ओवरब्रिज की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएं.

गया जंक्शन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए फुट ओवरब्रिज को महत्वपूर्ण यात्री सुविधा माना जा रहा है. खासकर पितृपक्ष मेला, पर्व-त्योहार और अन्य विशेष अवसरों पर गया स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए बेहतर एफओबी की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

पुराने ढांचे को हटाया गया

पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने के लिए रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक लिया गया था. ब्लॉक के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुराने ढांचे को हटाने का काम पूरा किया गया. अब उसी स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नये फुट ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी है.

Also Read : पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों के लिए 70 स्वास्थ्य शिविर, 5 जगह 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नये एफओबी के निर्माण में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जायेंगी. डिजाइन को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जायेगी. इससे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन