गया जी में विजय सिन्हा गरजे, कहा- खाद की कालाबाजारी या ज्यादा कीमत वसूली तो लाइसेंस होगा रद्द
बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधायक और अधिकारी
गया जिला पर्षद सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
Vijay Sinha Gaya Ji : गया जी के जिला पर्षद सभागार में गुरुवार को 20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, गया जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, डीएम, डीडीसी सहित कई विभागों के अधिकारी और 20 सूत्री समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
विभागीय कमियों में सुधार और पितृपक्ष मेला पूर्व समीक्षा का निर्देश
प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में हर विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
Also Read : गया जंक्शन पर नये फुट ओवरब्रिज की तैयारी तेज, हाजीपुर भेजा गया डिजाइन
कुछ विभागों में कमियां सामने आयी हैं, जिन्हें सुधारने का अवसर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी, जिसमें विशेष रूप से महिला सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस रहेगा.
शिकायतों पर जिलाधिकारी को कमेटी गठित कर जांच का निर्देश
प्रभारी मंत्री ने कहा कि 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष, विधायक और सदस्यों को अपनी बात रखने और सुझाव देने का पूरा अवसर मिला. सदस्यों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा समाधान की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

विभागों से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी को अलग से कमेटी गठित कर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा, राजस्व सहित कुछ विभाग सरकार की विशेष निगरानी में हैं, लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को लिखित रूप में दिया जाए, उस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जायेगी.
खाद की कालाबाजारी और अनियमितता पर सख्त रुख
खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसानों तक खाद पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
खाद की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कंपनियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर हर दुकान तक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.
बैठक के बाद विधायक कुमार सर्वजीत ने साधा निशाना
बैठक समाप्त होने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता कुमार सर्वजीत ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज 20 सूत्री की बैठक में विपक्ष के नेता भी शामिल हुए थे.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बैठक में 20 सूत्री समिति के सदस्यों ने ही अपनी सरकार की कमियों को गिनाने का काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए