पंचायत चुनाव से पहले डोभी में राजनीतिक हलचल बढ़ी, आरक्षण रोस्टर 2026 को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चा तेज

प्रतीकात्मक तस्वीर
Gaya Ji News : डोभी प्रखंड में पंचायत चुनाव 2026 के आरक्षण रोस्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में आरक्षण सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद अगस्त में मतदाता सूची प्रकाशित होगी. महिलाओं के 50% आरक्षण के चलते कई मौजूदा प्रतिनिधियों की सीटें प्रभावित हो सकती हैं.
गया जी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji News : जुलाई के पहला सप्ताह शुरु होते ही प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों पर आरक्षण रोस्टर को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं और राजनीतिक हलचल बढ़ रही लोगो ने अनुमान लगाना शुरु कर दिया की किसी किस पंचायत का आरक्षण रोस्टर क्या क्या रहेगा. किन किन सुरमाओं की जड़े हिल सकती हैं.त्रिस्तरीय पंचाती चुनाव 2026 आरक्षण रोस्टर को लेकर डोभी निर्वाचन पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में आरक्षण सूची जारी होते ही चुनाव की तैयारियाँ प्रखंड स्तर पर तीव्र गति पकड़ लेगी.
महिलाओं के 50% आरक्षण से कई सीटों पर बदलेंगे समीकरण
उन्होंने कहा कि आरक्षण सूची के तुरंत बाद अगस्त की शुरुआत में मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) प्रकाशित की जाएगी ताकि जनता आपत्तियाँ दर्ज करा सके और आवश्यक संशोधन समय रहते हो सकें. लक्ष्मण कुमार ने बताया कि इस बार भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू रहेगा. इसका सीधा असर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के कई वर्तमान पुरुष प्रतिनिधियों पर पड़ेगा. कई उम्मीदवारों को अपनी सीटें छोड़नी पड़ सकती हैं.
2011 जनगणना के आधार पर तैयार हो रही आरक्षण सूची
उन्होंने चेतावनी दी कि 2016 व 2021 के चुनावों में जिन सीटों का आरक्षण एक ही वर्ग (सामान्य, ओ बि सी एस सी/एस टी) के पास रहा, 2026 में उनका आरक्षण चक्र बदलने की संभावना है, जिससे स्थानीय राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और कुछ पुरानी जड़ें हिल सकती हैं. प्रखंड अधिकारीयों ने यह भी कहा कि सभी जिलों में जनसंख्या का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है और 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर एस सी, एस टी, ई बी सी व सामान्य वर्ग के नवीनतम अनुपात के साथ जिलावार आरक्षण सूची तैयार की जा रही है.
चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने दी पारदर्शिता की गारंटी
लक्ष्मण कुमार ने निवेदन किया कि मतदाता अपनी जानकारी तुरंत जाँच कर और संशोधन के लिए प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ड्राफ्टिंग प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रहेगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.
Also Read : शेरपुर गांव में पुल निर्माण शुरू, 13 लाख की लागत से बन रहा पुल, 10 साल का इंतजार हुआ खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










