ePaper

पूल-ए में बिहार की अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया

Updated at : 08 May 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
पूल-ए में बिहार की अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत आज अंडर-18 महिला एवं पुरुष हॉकी मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत आज अंडर-18 महिला एवं पुरुष हॉकी मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला. पूल-ए के मुकाबलों में बिहार की अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. वहीं, ओडिशा और झारखंड के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. पुरुष हॉकी मुकाबलों में पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 8-4 से पराजित किया. एक अन्य मुकाबले में ओडिशा ने 2 गोल किए, जबकि बिहार की टीम कोई गोल नहीं कर सकी. खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिसकी शुरुआत 14 अक्तूबर 2017 को हुई थी. इसका उद्देश्य देशभर में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है. वर्ष 2025 का संस्करण इस प्रतियोगिता का सातवां आयोजन है और पहली बार इसका आयोजन बिहार में हो रहा है. इस बार प्रतियोगिता में कुल 27 खेलों को शामिल किया गया है. खेलो इंडिया यूथ गेम में संत मेरिस इंग्लिश स्कूल की छात्रा ने बिहार खो-खो टीम का किया प्रतिनिधित्व

संवाददाता, बरबीघा. प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरी इंग्लिश स्कूल बरबीघा की छात्रा अनमोल कुमारी ने खेलो इंडिया यूथ गेम में बिहार खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व किया. खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 का सातवां संस्करण का मेजबानी बिहार ने किया. जिसमें पूरे देश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसके उद्धघाटन कर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया. जिसमें पूरे बिहार खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व और शेखपुरा जिला से एक मात्र छात्रा अनमोल कुमारी संत मेरिस इंग्लिश स्कूल ने किया. इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने कहा कि ये सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि बरबीघा, शेखपुरा और पूरे बिहार के लिए गौरव का पल है. मेरे विद्यालय की छात्रा ने खेल क्षेत्र में पूरे देश भर में एक अलग पहचान बनायी है. उसने अपने प्रतिभा से पूरे बिहार को गौरवान्वित करने का काम किया है. संस्थान अनमोल कुमारी की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन