नालंदा : प्रशांत किशोर की जीत पर हिलसा में निकला विजय जुलूस, जन सुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जन सुराज की जीत पर हिलसा में निकला विजय जुलूस | Prabhat Khabar Network
Prashant Kishor Bankipur Victory : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की शानदार जीत के बाद हिलसा में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और इसे विकास व बदलाव की जीत बताया.
Prashant Kishor Bankipur Victory : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की 19,324 मतों से जीत के बाद मंगलवार को हिलसा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला.
जुलूस हिलसा के काली स्थान से शुरू होकर बरूणतल, स्टेशन रोड, हिलसा थाना, सिनेमा मोड़, बिहारी रोड, पटेल नगर, योगीपुर रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निकला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और आम लोगों के बीच मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया.
जन सुराज की जीत पर कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया
जन सुराज के कार्यकर्ता उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वर्षों तक देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी रणनीतिकार के रूप में कार्य किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और युवाओं के पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन सुराज के पक्ष में मतदान किया है.
उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने भारी जनादेश देकर बदलाव की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है. यह जीत जनता की अपेक्षाओं और विकास की सोच की जीत है. उन्होंने विश्वास जताया कि जन सुराज आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी.
बांकीपुर में भाजपा के तीन दशक पुराने गढ़ का अंत
उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र करीब 30 वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. वर्ष 1995 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.
इसके बाद यह सीट लगातार भाजपा के कब्जे में रही. इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने 19,324 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर इस लंबे राजनीतिक वर्चस्व को समाप्त कर नया इतिहास रचा.
कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और जश्न का माहौल
विजय जुलूस में बड़ी संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता शामिल हुए. पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.
Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार पार्थ
संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










