डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू

10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को 11वीं में नामांकन के लिए सुनहरा अवसर मिला है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को 11वीं में नामांकन के लिए सुनहरा अवसर मिला है. इसके तहत डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की 11वीं कक्षा में नामांकन लिया जायेगा. कल्याण विभाग के द्वारा नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए 7 मई से 25 मई तक की तिथि निर्धारित की गयी है. संबंधित आवेदक जिला कल्याण कार्यालय के माध्यम से अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उक्त आशय की जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का नि:शुल्क नामांकन एवं आवासन सुविधा प्रदान किया जाता है. सत्र 2025- 26 की 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए जिले के इस कोटि के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं नामांकन की प्रक्रिया छात्र के वर्ष 2025 की दसवीं परीक्षा के रिजल्ट पर आधारित होगी. चयनित छात्र-छात्रा को कल्याण विभाग द्वारा संचालित किसी भी आवासीय विद्यालय में नामांकन आवंटित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन के समय ही आवासीय विद्यालयों का क्रमानुसार चयन करना होगा. आवेदक प्राथमिकता के आधार पर नामांकन कराने के लिए संबंधित अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में से पांच नाम विकल्प के रूप में दे सकते हैं. आवेदकों के माता-पिता की कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है. उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ छात्र-छात्राओं को अंचलाधिकारी के द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण का अंक पत्र की स्व अभी प्रमाणित प्रति तथा तीन फोटोग्राफ जमा करना आवश्यक है. नामांकन से संबंधित प्रमुख जानकारी आवेदन पत्र समर्पण की तिथि 07 से 25 मई नामांकन सूची का प्रकाशन 05 जून नामांकन की तिथि 10 से 20 जून कक्षा प्रारंभ होने की तिथि 21 जून

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन