चेवाड़ा गोलंबर में वैन ने मारी सीधी टक्कर, चालक व खलासी जख्मी

चेवाड़ा अंबेडकर चौक स्थित गोलंबर में एक पिकअप वैन ने सीधी टक्कर मार दी .इस घटना में पिकअप वैन का चालक एवं उपचालक घायल हो गया.
चेवाड़ा. चेवाड़ा अंबेडकर चौक स्थित गोलंबर में एक पिकअप वैन ने सीधी टक्कर मार दी .इस घटना में पिकअप वैन का चालक एवं उपचालक घायल हो गया. पिकअप वैन बंगाल से आरा जा रहा था, इसी दौरान चेवाड़ा अंबेडकर चौक पर पहुंचते ही चालक को झपकी आया और सीधे बीच सडक पर बने गोलंबर में आकर टक्कर मार दिया. इस घटना में चालक एवं उपचालक दोनों वाहन में दब गया.जिसे ग्रामीणों की मदद से निकाल कर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में भेजा गया. जबकि, उपचालक बुरी तरह से फंस जाने से लगभग डेढ़ घंटे की काफी मशक्कत के बाद उपचालक को वहां से बाहर निकाला गया.दोनों की स्थिति गंभीर रहने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा से बेहतर इलाज है तो सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया गया. चालक की पहचान बंगाल के श्रीपुर निवासी अब्दुल बसीर एवं उपचालक की पहचान बंगाल के श्रीपुर नूरजहां शेख के रूप में किया गया.इस संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि बंगाल से पिकअप वैन में लोहे की चादर लादकर आ रहा था जिसे आरा जिला लेकर जाना था. लेकिन, चेवाड़ा अंबेडकर चौक पर पहुंचते ही अचानक गोलंबर में टक्कर मार दिया.इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचना दिया गया. वहीं स्थानीय पुलिस और 112 नंबर की पुलिस भी पहुंची. इस चेवाड़ा दौरान थाना प्रभारी देव कुमार भी मौजूद थे. यह घटना बुधवार की रात्रि में घटी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




