ePaper

अनियमितता की जांच के लिए टीम का गठन

Updated at : 24 Nov 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता की जांच के लिए टीम का गठन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने हरनौत प्रखंड के सिरसी गांव में सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितता का पर्दाफाश किया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने हरनौत प्रखंड के सिरसी गांव में सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितता का पर्दाफाश किया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क निर्माण में ढीली मिट्टी पर मात्र आधा इंच मोटी टारकोल की परत बिछायी गयी है, जो निर्माण के मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है. मामला गंभीर होने के कारण जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच के लिए एक त्रि-सदस्यीय दल गठित किया गया है. जिसमें मनोहर कुमार साहु, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा (मो 9473069279), मनोज कुमार, सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बिहारशरीफ और शिवनाथ राम, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहारशरीफ (मो. 8521392008) है. जांच दल को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. गुणवत्ता सुनिश्चित करने और दोषियों को कठोर दंड दिलाने पर जोर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन