ePaper

हिलसा रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Updated at : 20 Dec 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
हिलसा रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला शव

हिलसा स्टेशन पर दो रेलवे ट्रैक से बीच से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र कावां पंचायत के भट्टबिगहा गांव निवासी रितु प्रसाद के 45 वर्षीय के पुत्र राजू कुमार के रूप में किया गया है.

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) हिलसा स्टेशन पर दो रेलवे ट्रैक से बीच से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र कावां पंचायत के भट्टबिगहा गांव निवासी रितु प्रसाद के 45 वर्षीय के पुत्र राजू कुमार के रूप में किया गया है. घटना के संबंध में मृतक के पिता रितु प्रसाद ने बताया कि राजू शुक्रवार की शाम में टहलने के लिये घर से निकला था देर रात तक जब घर नही लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे. इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह हिलसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक एवं दो के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली. जहाँ करीब 2 घंटे बाद परिजन पहुचकर उसकी पहचान की. घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा थाना की पुलिस पहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया. वही लोगों में चर्चा कर रहे है कि देर रात हिलसा से इस्लामपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से राजू की मौत होने की संभावना लग रही है. घटना के बाद फतुहा रेलवे विभाग के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा व आरपीएफ बल घटना स्थल पर पहुचकर जानकारी ली, थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन