शहर में फ्लाइओवर के नीचे 3.89 करोड़ की लागत से बनेगा हरा भरा खूबसूरत पार्क

Updated:
विज्ञापन
शहर में फ्लाइओवर के नीचे 3.89 करोड़ की लागत से बनेगा हरा भरा खूबसूरत पार्क

जिले एवं शहरवासियों को जल्द ही एक नये हरे भरे एवं खूबसूरत पार्क का तोहफा जल्द मिलेगा. यह पार्क बिहारशरीफ शहर में फ्लाईओवर के नीचे बनेगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले एवं शहरवासियों को जल्द ही एक नये हरे भरे एवं खूबसूरत पार्क का तोहफा जल्द मिलेगा. यह पार्क बिहारशरीफ शहर में फ्लाईओवर के नीचे बनेगा. फिलहाल पूरे शहर में फ्लाइओवर के नीचे बनने वाला यह इकलौता पार्क होगा. इस पार्क के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 89 नाख रुपये खर्च होंगे. पार्क का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया जायेगा. इसके अलावे शहर के एमजी रोड, भरावपर बाजार स्थित अनुग्रह नारायण पार्क का भी जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इसी प्रकार शहर के अंबेर चिल्ड्रन पार्क का भी कायाकल्प किया जायेगा. इन दोनों पार्क के जीर्णोंद्धार के लिए योजना भी बना ली गयी है और इस मद में खर्च होने वाली राशि भी स्वीकृत कर लिया गया है. इन दोनों पार्क के जीर्णोंदार के लिए शिलान्यास भी किया जा चुका है. देवीसराय से कारगिल चौक तक बनेगा पार्क : शहर के देवीसराय से कारगिल चौक तक फ्लाई ओवर के नीचे खूबसूरत नये पार्क का निर्माण कराया जायेगा. पार्क फ्लाई ओवर के नीचे बनेगा़ इसलिए फ्लाइ ओवर के नीचे बने दोनों साइड की सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालक इसे बखूबी देख सकेंगे़ मजे की बात यह है कि अगर इस राह से गुजरते हुए कोई वाहन चालक या पैदल राहगीर इस पार्क का आनंद उठाना चाहेंगे तो वे पार्क के अंदर भी जा सकते हैं. हरे भरे वृक्षों एवं विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों की खुश्बू का भी आनंद उठा सकेंगे़ विशिष्ट लैंडस्केप के रूप में विकसित होगा पार्क : यह पार्क लगभग 2 किलोमीटर लंबा और 11 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला होगा. इसमें घूमने-फिरने और बैठने की बेहतरीन व्यवस्था होगी. इसे एक विशिष्ट लैंडस्केप के रूप में विकसित किया जायेगा. फिलहाल इस पार्क के निर्माण शुरू करने के लिए 1.20 करोड़ रुपए की राशि जारी भी कर दी गयी है. पार्क को इस तरह से बनाया जायेगा कि यहां पहुंचने वाले लोगों को यह लगे कि वह प्रकृति की गोद में आ बैठे हैं. इन दो पार्कों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 71 लाख रुपये : शहर के एमजी रोड भरावपर बाजार स्थित अनुग्रह नारायण पार्क एवं अंबेर चिल्ड्रेन पार्क के जीर्णोद्धार कार्य पर कुल 71 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इसमें से अनुग्रह नारायण पार्क के लिए 23 लाख रुपये जबकि अंबेर चिल्ड्रन पार्क के लिए 48 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस हिसाब से देंखे तो इन दोनों पार्क के जीर्णोंदार के लिए कुल 71 लाख रुपये की राशि खर्च की जायेगी. इन दोनों पार्क के कायाकल्प कर दिये जाने के बाद शहरवासी पार्क का बेहतर तरीके से आनंद उठा सकेंगे. सुबह की सैर के लिए इन दोनों पार्कों की इंट्री के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रहेगा. 2.68 करोड़ की लागत से हिरण्य पर्वत का सौंदर्यीकरण शुरू : शहर के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में हिरण्य पर्वत है. इस पर्वत पर चढ़ने एवं उतरने के लिए पक्की सीढ़ियां बनी है. पर्वत के उपर खुबसूरत पार्क भी बना है. मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है़ इस हिरण्य पर्वत को पर्यटन के दृष्टिकोण से फुल डेवलप किये जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है. यह पर्वत प्रकृति की गोद में रचा बसा है. अब इस पार्क को बेहतर तरीके से लुक लेने के लिये इसका सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया गया है़ इस मद में कुल दो करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. बिहारशरीफ शहर के ये हैं सभी प्रमुख पार्क फिटनेस पार्क, मामू भगीना मोड़ सुभाष पार्क, अस्पताल रोड कारगिल पार्क, राजगीर मोड़ अनुग्रह नारायण पार्क, भरावपर हिरण्य पार्क, बड़ी पहाड़ी चिल्ड्रेन पार्क, अंबेर मोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन