सड़क दुर्घटना में बी फार्मा के छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बी फार्मा के छात्र की मौत

अरियरी प्रखंड के कसार गांव निवासी तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार उर्फ कारु सिंह के 21 वर्षीय बड़े पुत्र अभय कुमार की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई. मृतक बी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था.

विज्ञापन

अरियरी. अरियरी प्रखंड के कसार गांव निवासी तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार उर्फ कारु सिंह के 21 वर्षीय बड़े पुत्र अभय कुमार की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई. मृतक बी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था. इस बाबत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कसार गांव निवासी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि युवक अपने घर से नवादा जिले के वारिसलीगंज बाजार गया था. वारिसलीगंज से बरबीघा बाइक पर सवार होकर लौटने के क्रम में रास्ते में उसके बाइक की टक्कर स्कूल वाहन से हो गई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. बाद में युवक की लाश को वारिसलीगंज थाना पुलिस जब्त कर उसे पोस्टमार्टम हेतु नवादा भेज दी. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने मृतक का शव उसके परिवार वालों को सौंप दी. विशेष वाहन से शव को नवादा से शेखपुरा स्थित उसके आवास पर लाया गया. शव गांव पहुंचते ही सैकड़ों की भीड़ युवक के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन हेतु उमड़ पड़ी. साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया. जबकि, परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया. इस बाबत कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में घटी थी. घटना के संबंध में एक प्राथमिकी उक्त थाना में दर्ज कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन