Bihar Weather: क्या नवरात्रि में खलल डालेगा चक्रवाती तूफान? बिहार के इन 12 जिलों में अलर्ट जारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Oct 2024 7:18 AM
Bihar Weather: मौसम विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताया है. जिससे नवरात्रि में खलल पड़ सकता है. इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बता दें कि मानसून इस साल 15 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकता है, क्योंकि भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है.
Bihar Weather: मौसम विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताया है. जिससे नवरात्रि में खलल पड़ सकता है. इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 12 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के कुछ जिलों में 15 अक्टूबर तक हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताया है. बता दें कि मानसून इस साल 15 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकता है, क्योंकि भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. बीते 24 घंटे में सीतामढ़ी सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई
Also Read: बिहार में जमीन सर्वे रहेगा चालू, हाईकोर्ट ने रोक की मांग वाली याचिका को किया खारिज
तेज बारिश और पानी के दबाव के कारण पानी में समाया पुलिया
बता दें कि भागलपुर में गुरुवार को एक पुल बाढ़ की तेज धार में बह गया. तेज बारिश और पानी के दबाव के कारण पीरपैंती बाखरपुर मुख्य मार्ग पर बना मुस्तफापुर चौखंडी पुलिया पानी में समाहित हो गया. इससे बाखरपुर, बाबूपुर, मोहनपुर गोविंदपुर सहित कई गांवों का संपर्क प्रखण्ड मुख्यालय से टूट गया है. पीरपैंती बाखरपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










