Bihar Weather Update: आज पटना सहित कई जिलों में बारिश होने के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Surat: A commuter rides a two-wheeler amid rainfall, that brings respite from the summer heat, in Surat, Thursday, June 16, 2022. (PTI Photo)(PTI06_16_2022_000277B)
प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में बादल छाए रहने और तेज बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. पटना समेत में कई जिला में आज बारिश की संभावना है. कई जिलों में आज से झमाझम बारिश होने के भी संकेत हैं. वहीं, मौसम विभाग ने ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.
पटना. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना व्यक्त की है. प्रदेश में अगले कुछ घंटों में पटना सहित 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना व्यक्त की है. प्रदेश में अगले कुछ घंटों में पटना समेत 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ठनका का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पटना- मुजफ्फरपुर सहित बाकी 19 जिलों मे हल्की बूंदा-बांदी की आशंका है. वहीं, 12 जिलों में मध्यम एवं हल्के स्तर पर बारिश होने की संभवना है. वहीं, प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम हो गई है. हालांकि राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश के संकेत हैं.
कई जिलों में आज से झमाझम बारिश होने के संकेत हैं. आज बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य जिले के 14 जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर 2.5 मिलीमीटर से लेकर 15.5 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है. इन 14 जिलों में कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं.
बता दें कि 14 जिलों के अलावा शेष सभी जिलों में एक मिलीमीटर से 2.4 मिलीमीटर तक एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है. आज बिहार में तापमान में सामान्य रहेगा. दो दिन पहले सबसे अधिक वर्षा वैशाली जिले के गोरौल में 54.6 मिलीमीटर, पटना के बिहटा में 37.4 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 25.2 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 23.2 मिमी, सारण जिले के परसा में 19.8 मिमी, जहानाबाद के मखदुमपुर में 19 मिमी, सुपौल में 10.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के मैनपुर में 8 मिमी और नालंदा के इस्लामपुर में 7.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




