‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍Bihar Weather Today: अगले कुछ दिनों तक बारिश मेहरबान, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Today- मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेगा

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍Bihar Weather Today: बिहार में मानसून फिलहाल सक्रिय है. आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार है. प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है. बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी. आज दोपहर में धूप रहेगा और आसमान में छिटपुट बादल भी दिखाई देगा. लेकिन शाम होते ही बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज शाम से लेकर रात तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जतायी है. वहीं, बिहार में मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस दौरान पटना के आसपास वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन