Bihar Weather: बिहार में इस दिन से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आज 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jan 2025 8:11 AM
Bihar weather
Bihar Weather: बिहार में तेज धूप निकलने से लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिली है. लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण 1 फरवरी से फिर तापमान गिरेगा. आज 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है.
Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है. आज मंगलवार को 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 29 जनवरी और 1 फरवरी को एक्टिव होगा. जिससे 1 फरवरी से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है. प्रदेश में पछुआ हवा चलेगी, जिससे लोगों को कनकनी महसूस होगी.
अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. सुबह के समय तराई वाले जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं. राजधानी पटना में भी आज सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा और धूप भी निकलेगी.
Also Read: गिरिराज के बाद जितन राम मांझी भी चाहते हैं सीएम नीतीश को मिले भारत रत्न, बताई ये वजह…
रोहतास रहा सबसे ठंडा जिला
बता दें कि प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही हवा भी दूषित हो गई है. राज्य के 2 जिलों का AQI 300 के करीब पहुंच गया है. सोमवार को भागलपुर का AQI 299 और नालंदा का 295 दर्ज किया गया. सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. 26.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










