Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे में वज्रपात के साथ होगी बारिश! इन 14 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Feb 2025 7:35 AM

विज्ञापन

Rain Warning

Bihar Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखा जा रहा है. हल्के बादलों और पछुआ हवाओं के बीच राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है. कल यानि शनिवार को राज्य के 14 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखा जा रहा है. हल्के बादलों और पछुआ हवाओं के बीच राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है. दिन और रात का तापमान अब दो अंकों में पहुंच चुका है, जिससे ठंड लगभग समाप्त हो गई है. हालांकि, आज यानी 21 फरवरी को बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे. वहीं 22 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है.

कल बिहार के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से राज्य में बारिश की स्थिति बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक, यह सिलसिला कल यानी 22 फरवरी तक जारी रहेगा. कल बिहार के पूर्वी भागों के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही बिजली गिरने और ठनका चमकने की भी आशंका जताई गई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

किन जिलों में होगी बारिश?

22 फरवरी को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर, गया और नवादा में बारिश होने की संभावना है. किसानों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

Also Read: IAS प्रतीक्षा सिंह ने क्यों छोड़ा था बिहार कैडर? पढ़िए SDM से आईएएस बनने तक की संघर्ष भरी कहानी

आज का तापमान और मौसम पूर्वानुमान

21 फरवरी की सुबह हल्की सिहरन के साथ शुरू होगी, लेकिन धूप निकलते ही ठंड का असर कम हो जाएगा. दिन में अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रहेगी, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 28-32°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 14-18°C तक दर्ज किया जा सकता है. पछुआ हवाओं के हल्की गति से बहने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है. इस बदलते मौसम के मद्देनजर किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन