ePaper

Bihar Weather: बिहार में अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 09 Nov 2024 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather| Bihar Weather: There is no possibility of severe cold in Bihar, know how the weather will be today

Bihar Weather: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन मौसम में अभी किसी तरह का बदलाव नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में लोगों को महीने के अंत तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन मौसम में अभी किसी तरह का बदलाव नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में लोगों को महीने के अंत तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की कोई उम्मीद नहीं है. हालांकि, रात के तापमान में रोज गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड पड़ने की संभावना है.

वहीं, बिहार में इस सप्ताह बारिश के लिए भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर समेत अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा.

इन जिलों की हवा हुई जहरीली

बता दें कि, बिहार के 7 जिलों में AQI लेवल 100 से पार जाने की वजह से हवा जहरीली हो गई है. मुजफ्फरपुर का AQI सबसे ज्यादा 211 रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा पटना का AQI 178, सिवान का 176, कटिहार का 171, हाजीपुर का 162, पूर्णिया का 151 और किशनगंज का भी AQI 151 दर्ज किया गया है.

Also Read: कैसे हुआ शारदा सिन्हा का निधन? जानिए दिल्ली AIIMS ने क्या बताया वजह…

मानसून की तरह ठंड भी करा रही इंतजार

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि, पिछले 24 घंटों के मौसम को देखें तो शुष्क बना रहा. तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा. अभी तक ठंड महसूस नहीं हो रहा है. जबकि अक्टूबर के आखिरी में ही बिहार में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है.

इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है. अभी तक किसी भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में दस्तक नहीं दिया है. ऐसे में मानसून की तरह ठंड की भी शुरुआत बिहार में देरी से होने वाली है. बता दें कि इस बार मानसून भी अपने निर्धारित समय से 4 दिन की देरी से बिहार पहुंचा था.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन