Bihar Weather: बिहार में अब तेज होगी पछुवा हवा की रफ्तार, इन जिलों में बारिश बढ़ाएगी ठंड

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Dec 2024 7:50 AM

विज्ञापन

रांची के कांके में बढ़ रहा है तापमान.

Bihar Weather: पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ 07 दिसंबर को पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिससे ठंड बढ़ेगी. अगले दो दिनों में प्रदेश के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में अभी भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है. लेकिन, दिन और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. गुरुवार की सुबह राज्य के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से दिन के तापमान में गिरावट होगी और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. गुरुवार और शुक्रवार को रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी. वहीं अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. शनिवार से से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है.

बुधवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के 29 शहरों के न्यूनतम और 22 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. 10 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा और 29.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा.

दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के जिलों में हो सकती है बारिश

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ 07 दिसंबर को पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके बाद 08 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद अगले दो दिनों में प्रदेश के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है. इस दौरान 08 से 09 दिसंबर के अवधि में दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में 3°C से 4°C तक की गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

Also Read: बिहार के इस जिले ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार पासपोर्ट बनाने में रहा सबसे आगे

इन जिलों में कोहरे का दौर जारी

बिहार में अभी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है. कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है लेकिन जल्द ही ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि कटिहार, मधेपुरा, वैशाली, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कुछ जिलों में कोहरे का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन