ePaper

Bihar Weather : दक्षिण बिहार में बना विशेष चक्रवाती क्षेत्र, 23 तक मध्यम से भारी बारिश के आसार

Updated at : 20 Aug 2021 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : दक्षिण बिहार में बना विशेष चक्रवाती क्षेत्र, 23 तक मध्यम से भारी बारिश के आसार

बिहार में अगले चार दिन 23 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. दरअसल झारखंड से सटे दक्षिणी बिहार में एक विशेष चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है. इसकी वजह से प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन

पटना . बिहार में अगले चार दिन 23 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. दरअसल झारखंड से सटे दक्षिणी बिहार में एक विशेष चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है. इसकी वजह से प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार में अभी तक 800 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है. यह बारिश सामान्य से 16% अधिक है.

फिलहाल गुरुवार को प्रदेश में चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से प्रदेश में विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण-पश्चिमी बिहार, दक्षिणी मध्य बिहार और दक्षिण पूर्वी बिहार में अधिकतर स्थानों पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

गुरुवार को भी कई स्थानों पर सामान्य से बेहतर बारिश हुई. 22 जिलों में सामान्य, दो में अधिक से अधिक, 12 जिलों में सामान्य से अधिक और दो जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गयी है. आनेवाले दिनों में यहां और वर्षा होने की बात कही जा रही है.

राजधानी पटना में हुई झमाझम बारिश

गंगा नदी का जल स्तर हर जगह नीचे आ रहा है. इलाहाबाद, बनारस, बक्सर में भी तेजी से नीचे आ रहा है. इन तमाम जगहों पर जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे आ चुका है. केवल मुंगेर में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है.

यहां जल स्तर 39.69 मीटर हो चुका है. जबकि खतरे का निशान 39.33 मीटर पर है. सोन नदी भी इंद्रपुरी व कोईलवर में खतरे के निशान से नीचे आ चुकी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन