ePaper

Bihar Weather News : पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें बिहार के अन्य जिलों का हाल

Updated at : 28 Dec 2021 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather News : पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानें बिहार के अन्य जिलों का हाल

Bihar Weather News Updates पटना में आज शाम हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है. सभावना जताई जा रही है बारिश के बाद राजधानी पटना और सटे इलाकों में पारा गिरने से ठंड में और बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

Bihar Weather News Updates बिहार की राजधानी पटना में आज शाम हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है. सभावना जताई जा रही है बारिश के बाद राजधानी पटना और सटे इलाकों में पारा गिरने से ठंड में और बढ़ोतरी होगी. वहीं, नालंदा में आज तेज बारिश हुई है. इससे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है.

इधर, बक्सर में भी मौसम का मिजाज बदला है. यहां घने कुहासे में हुई बूंदा-बांदी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि राजधानी पटना (Patna Weather Today) में 29 और 30 दिसंबर को शीतलहर होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी से दिन के तापमान में वृद्धि होगी. वहीं, बारिश की वजह से पटना में अधिकतम तापमान के सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16 से 18 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों में अधिकतम पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे आया है.

बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग के ने संभावना जाहिर करते हुए बताया था कि बिहार में मंगलवार और बुधवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. जिसका सीधा असर मौसम पर होगा और नए साल पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति रहेगी. इन जिलों में 29 और 30 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति रह सकती है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: साल 2021 के अंतिम बैठक में नीतीश कैबिनेट ने 14 एजेंडों पर लगाई मुहर, जानें खास बातें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन