Bihar Weather Report: बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 7 फरवरी तक जानिए कैसा रहेगा वेदर

Bihar Weather News: बिहार में ठंड एकबार फिर से लोगों को स्वेटर पहनने पर मजबूर कर रही है. दिन और देर शाम में तापमान गिर रहा है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी हुआ है. जानिए ठंड और बारिश को लेकर क्या है रिपोर्ट...
Bihar Weather News: बिहार में ठंड का असर अब काफी कम हुआ है. मकर संक्रांति के बाद कनकनी भरी ठंड से लोगों को राहत मिली. लेकिन अब एकबार फिर से हल्की ठंड ने लोगों को स्वेटर पहनने पर मजबूर किया है. इस साल ठंड ने बिहार को इस कदर जकड़ा कि हाड़ कंपाने वाली इस ठंड से बचने लोग घरों में दुबके रहे. वहीं अब 7 फरवरी तक के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान सामने आया है.
मौसम विभाग (Bihar Mausam Vibhag) का पूर्वानुमान है कि अगले तीन से चार दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा. यानी इन दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. इस दौरान कई जिलों में कोहरे का भी असर दिखेगा. जबकि कई जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा. फिलहाल इन दिनों राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के मौसम में फिर से बदलाव देखा जा रहा है. पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवा का प्रभाव साफ दिख रहा है.
तेज पछिया हवा के झोंके से गुरुवार को भागलपुर जिले का तापमान (Bhagalpur Weather) पांच डिग्री लुढ़क गया. दोपहर 12 बजे तक सूरज छिपा रहा. पछिया हवा के साथ आयी नमी के कारण आसमान में धुंध का निर्माण हुआ. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के साथ आये बादलों के कारण धूप नहीं निकली. हालांकि दोपहर में धूप खिलने के बावजूद हवा में ठंडक थी. शाम में लोग बाजार में पूरे गर्म कपड़े में नजर आये.
Also Read: BSEB: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में बेखौफ होकर धड़ल्ले से बैठ रहे फर्जी परीक्षार्थी, सेंटर पर रोज पकड़े जा रहे
जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 22.4 पर पहुंचा. वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम होकर 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. तीन से सात फरवरी के बीच भागलपुर में पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. सुबह शाम अभी हल्की ठंड बनी रहेगी. पांच फरवरी से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. हालाकि अब पहले की तरह ठंड लोगों को नहीं कंपाएगी. पर सेहत को देखते हुए अभी के मौसम में सतर्क रहने की जरुरत है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




