Bihar Weather: हो जाएं सतर्क! बिहार का बिगड़ने वाला है मौसम, कड़ाके की ठंड के बीच इन शहरों में होगी बारिश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Dec 2024 7:45 AM

विज्ञापन

bihar weather

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है. मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है. रविवार और सोमवार को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है. दिसंबर के पहले हफ्ते में ही रात का तापमान 8°C के आसपास पहुंच गया है. वहीं सर्द पछुआ हवा की वजह से दिन का तापमान भी अब तेजी से गिरने लगा है. राज्य के 13 शहरों का न्यूनतम तापमान 10°C से काम रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने अब तो बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है. रविवार और सोमवार को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि सर्द पछुआ हवा से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसी बीच अब मौसम बिगड़ने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में अब बारिश भी होने वाली है. इस वजह से रात और दिन के तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है.

ठंड के बीच कुछ शहरों में होगी हल्की बारिश

वैज्ञानिक कुमार गौरव ने आगे बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के पश्चिम में बना है. इसके साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व असम के पास अभी मौजूद है. इन मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से आज और कल का मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा. आज 8 दिसंबर (रविवार) को उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण बिहार के सभी जिलों के आसमान में बादलों का कब्जा रहेगा. साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.

Also Read: विदेश में नौकरी का लालच देकर युवक को 25 लाख में बेचा, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों का जुड़ा है बिहार से तार!

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को गया, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, वैशाली और नालंदा जिलों के भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, खगड़िया, बेगुसराय, पूर्णिया और भागलपुर जिलों के भागों में देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन