Bihar Weather: बिहार में आज वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश, इन 14 जिलों में IMD का येलो अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Feb 2025 7:26 AM
Rain Alert
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और हल्की ठंड का दौर जारी था, लेकिन अब 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है.
Bihar Weather: बिहार में बीते एक सप्ताह से दिनभर चिलचिलाती धूप और रात में हल्की ठंड का दौर जारी है. बढ़ते तापमान के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और गांगेय पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव बिहार के मौसम पर पड़ने वाला है. इसका असर खासतौर पर उत्तर-पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा, जहां आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, 23 फरवरी के बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा.
तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है. न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मधुबनी सबसे गर्म, सहरसा सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में मधुबनी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सहरसा में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे यह सबसे ठंडा जिला बना.
Also Read: BPSC टीचर का अर्धनग्न अवस्था में ड्रग्स लेते वीडियो वायरल, पत्नी ने लगाया है ये गंभीर आरोप
ठंड हो रही विदा, गर्मी देगी दस्तक
दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड लगभग समाप्ति की ओर है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी. अगले कुछ दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें और सावधानी बरतें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










