Bihar Weather Forecast : बिहार के कुछ इलाकों में आंधी-पानी और ठनके के आसार, इन इलाकों में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published at :12 Mar 2021 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार के कुछ इलाकों में आंधी-पानी और ठनके के आसार, इन इलाकों में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

12 और 13 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश, ठनका और तेज रफ्तार वाली आंधी आने के आसार हैं. इससे प्रदेश की मौसमी दशाओं में तेजी से बदलाव आने की आशंका है.

विज्ञापन

पटना. 12 और 13 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश, ठनका और तेज रफ्तार वाली आंधी आने के आसार हैं. इससे प्रदेश की मौसमी दशाओं में तेजी से बदलाव आने की आशंका है. इधर गुरुवार को उत्तर बिहार के कई इलाकों में प्री मॉनसूनी बारिश शुरू हो गयी है.

आइएमडी, पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक चरघरिया में 37.5 मिलीमीटर, बहादुरगंज में 25 मिलीमीटर, किशनगंजगंज और गलगलिया में 10 मिलीमीटर, तैयबपुर और ठाकुरगंज में तीन से दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

बारिश का यह सिलसिला अभी और कुछ दिनों तक बना रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों की जानकारी के मुताबिक दरअसल, स्थानीय मौसमी दशाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में प्री मॉनसून की दशा मजबूती बन रही है. अचानक प्रदेश के वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ जाने से ठनके की आशंका भी बढ़ गयी है. फिलहाल इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण बिहार में सामान्य से चार डिग्री अधिक पारा

वहीं, पश्चिमी और दक्षिण बिहार में जबरदस्त गर्मी महसूस की गयी. प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच है, जो सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक है.

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 34.9, भोजपुर में 34.7, डेहरी व जुमई में 34.2, पटना में 34.4 व गया में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात का तापमान पूरे प्रदेश में सर्वाधिक पटना में 20 .6, भागलपुर में 20.1 और पूर्णिया में 20.4 डिग्री दर्ज किया गया. पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन