Bihar Weather Forecast : चालू मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा रविवार, दूसरे हफ्ते तक 38 पार जायेगा पूर्णिया का पारा

Updated at : 05 Apr 2021 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : चालू मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा रविवार, दूसरे हफ्ते तक 38 पार जायेगा पूर्णिया का पारा

पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखा गया है. रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17:2 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले इस सीजन में एक हफ्ते पहले 36 डिग्री तक पहुंचा था.

विज्ञापन

पूर्णिया. पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखा गया है. रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17:2 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले इस सीजन में एक हफ्ते पहले 36 डिग्री तक पहुंचा था.

बीते एक अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 19.8, दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि तीन अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया था.

इधर, रविवार को इस सीजन में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो अभी तापमान में लगातार वृद्धि जारी रहेगी. अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री के ऊपर पहुंचने की संभावना है जबकि अभी मई व जून माह शेष है.

हालांकि मौसम विभाग की मानें तो कभी अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर चला जा रहा है तो कभी यह सामान्य के आसपास पहुंच जा रहा है. हवाओं की बदल रही स्थिति की वजह से तापमान में यह उतार-चढ़ाव जारी है. इससे लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी से निजात मिल सकती है.

इधर तापमान बढ़ने से किसान परेशान दिख रहे हैं. किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई भी जल्दी करनी पड़ेगी. हवा का रुख रविवार को पुरवा की ओर रहा जबकि शाम होते होते-होते हवा ने अपना रुख बदल लिया.

इधर तापमान बढ़ने से शहर की सड़कों पर दोपहर सन्नाटा पसरा रहा. अधिकांश लोग तेज धूप के वजह से घर में दुबके रहे. चार बजे के बाद सड़क पर भीड़ देखने को मिली. हालांकि सुबह व रात में हल्की ठंड का असर अभी भी जारी है. मौसम के परिवर्तन से लोग परेशान हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन